बाइक-ट्रैक्टर की भिडंत में बाइक चालक की मौत, एक अन्य घायल
महासमुंद। रायमुड़ा में बाइक और ट्रैक्टर में भिडंत से एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। रूमेकेल निवासी गजेन्द्र धु्रव और दुर्गेश खैरवार शनिवार शाम बाइक क्रमांक सीजी 06 डी 2792 से किसी कार्य से तुमगांव आए थे जो करीब 6 बजे वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रूमकेल की ओर से आ रही बिना नंबर की ट्रैक्टर ने रायमुड़ा के पास उन्हें सामने से ठोकर मार दी। गजेन्द्र ध्रुव के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई जबकि साथी दुर्गेश खैरवार घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज विवेचना में लिया गया है।




