BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खड़े ट्रक से टकराई शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक, हादसे में हुई दो की मौत

खड़े ट्रक से टकराई शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक, हादसे में हुई दो की मौत
Share

अंबिकापुर। वैवाहिक कार्यक्रम से शुक्रवार की रात घर लौट रहे युवकों की एक-एक कर दो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक में सवार एक-एक युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक का गर्दन कटकर अलग हो गया, जबकि तीसरा युवक बेहोश हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतकों का शव पीएम के लिए भेजा गया। सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिला निवासी ब्रम्हदेव तिर्की पिता अमर तिर्की 22 वर्ष, रामसाय लकड़ा पिता मोहरलाल 20 वर्ष तथा सुनील लकड़ा पिता नेतलाल 20 वर्ष ग्राम खड़धोवा निवासी परिचित की शादी पार्टी में शामिल होने गए थे। तीनों 2 बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात 9.30 बजे घर लौट रहे थे।

 अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली से पहले चिरगा मोड़ के आस-पास पहुंचे ही थे कि एक-एक कर दोनों बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक  से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई।

इस दौरान ब्रम्हदेव तिर्की व रामसाय लकड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुनील लकड़ा बेहोश हो गया। ब्रम्हदेव तिर्की की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

पुलिस ने भिजवाया अस्पताल-
सड़क हादसे में युवकों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों का शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

सड़क हादसे में युवकों की मौत से दो परिवार सहित पूरे गहिला गांव में मातम पसर गया है। शनिवार को पीएम पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अंधेरे में भारी वाहन खड़ा कर दिया जाता है।

उनके द्वारा न तो इंडिकेटर ऑन रखा जाता है और न ही कोई संकेत दिया जाता है, ताकि आने वाले छोटे वाहन चालकों को दूर से ही खड़ा वाहन दिखाई पड़ जाए। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती।


Share

Leave a Reply