तेज रफ्तार टाटाएस वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत
रायपुर। तेज रफ्तार टाटाएस वाहन ने बाईक सवार को ठोकर मार दी। जिसके चलते घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई एवं प्रार्थी व एक अन्य महिला को चोट लगी। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संगनी धरसींवा रायपुर निवासी दिनेश वर्मा 37 वर्ष पिता बाबूलाल वर्मा ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 29 दिसंबर को कोल्हान नाला के पास ग्राम कुरां धरसींवा में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डीएफ 7427 को तेज रफ्तार टाटाएस क्रमांक सीजी 04 जेडी 5126 के चालक ने ठोकर मार दिया। जिसके चलते बाईक सवार दंपती हीरबाई निषाद 35 वर्ष पति गेंदराम निषाद ग्राम पंडरभट्ठा धरसींवा की मौत हो गई। एवं प्रार्थी व अलका निषाद को चोट लगी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टाटाएस वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304ए 279,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




