भाजपा विधायक एवं नेताओं ने स्थापना दिवस पर लॉकडाउन का किया उल्लंघन, मामला दर्ज
रायपुर। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन के साथ ही धारा 144 लागू है। उक्त स्थितियों को मद्देनजर भाजपा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना समेत कुछ भाजपा नेताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस मनाने का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेता ने अनिल श्रीवास्तव ने नंदनी थाने में पूर्व विधायक अहिवारा बाफना के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन एवं लॉकडाउन तोडऩे का मामला दर्ज करवाया है। ज्ञातव्य है कि 6 अप्रैल को ही भाजपा का स्थापना दिवस के अवसर पर 40 वां वर्ष मनाने के लिए एकत्र भीड़ ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर नियमविरुद्ध कार्य किया था। कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक नारेबाजी के बीच स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए जिस पर कांग्रेस नेता श्रीवास्तव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए नंदनी थाने से मामले में कार्रवाई करने की लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए नंदनी थाने ने पूर्व विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विधिवत धारा 144 का उल्लंघन एवं लॉकडाउन तोडऩे के मामले की रिपोर्ट दर्ज की।




