BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायगढ़ मण्डल अध्यक्ष पर FIR दर्ज करने के खिलाफ भाजयुमो रायपुर ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

रायगढ़ मण्डल अध्यक्ष पर FIR दर्ज करने के खिलाफ भाजयुमो रायपुर ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share

रायपुर। रायगढ़ मण्डल अध्यक्ष पर FIR दर्ज करने के खिलाफ भाजयुमो रायपुर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है | आपको बता दे की भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के मण्डल अध्यक्ष सूरज शर्मा द्वारा विगत दिनों सब्जी विक्रेताओं की माँगो को लेकर नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त को ज्ञापन देने हेतु निगम कार्यालय जाने पर, निगम आयुक्त द्वारा स्वयं की लिखित शिकायत के माध्यम से पुलिस को सूचना देकर FIR दर्ज करवाया गया तथा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा पर अपराध दर्ज कर लिया गया। निगम आयुक्त के उक्त कार्यवाही को भाजयुमो ने विद्वेषपूर्ण कार्यवाही बताया। इस घटना के विरोध में छग के सभी जिलों में काफी रोष व्याप्त है।

 इस घटना को अन्यायपूर्ण बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी लॉकडाउन के नियमो का पालन करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एस पी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले पर संज्ञान लेने व हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

भाजयुमो पदाधिकारीयो ने बताया कि क्या जनहित के मुद्दे पर ज्ञापन देना कोई अपराध की श्रेणी में आता है? उन्होंने नगर निगम आयुक्त पर काँग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। साथ छग सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा की जब से छग में काँग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार  बदलापुर की नीति व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगातार FIR दर्ज करवाकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भुपेश सरकार विकास कार्यो को भूलकर केवल भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करवाने में व्यस्त है। भाजयुमो ने दर्ज FIR व निगम आयुक्त पर कार्यवाही की माँग की है तथा कारवाही न होने पर आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, जिला महामंत्री अमित मैसेरी और भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply