BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोल माइंस में हुवा ब्लास्ट, आपरेटर के शरीर के उड़े परखच्चे

कोल माइंस में हुवा ब्लास्ट, आपरेटर के शरीर के उड़े परखच्चे
Share

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी स्थित कुरासिया भूमिगत खदान में मंगलवार की आधी रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर की जान चली गई। दरअसल तृतीय पाली में काम कर रहा ड्रिलर ऑपरेटर ब्लास्ट करने बारूद लगा रहा था। इस दौरान पहले से लगे बारूद के ब्लास्ट हो जाने से उसके चीथड़े उड़ गए।

बताया जा रहा है कि द्वितीय पाली में काम कर रहे अधिकारियों ने पहले से बारूद लगे होने की जानकारी किसी को नहीं दी थी और वे हाजिरी लगाकर फरार हो गए थे। सुबह एसईसीएल के अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

चिरमिरी के गोदरीपारा आजादनगर 750 ब्लॉक निवासी धनेश्वर दास पिता पुनीत राम एसईसीएल के कुरासिया भूमिगत खदान में ड्रिलर ऑपरेटर पद पर ग्रेड-5 में कार्यरत था।

वह मंगलवार की रात 2 बजे तृतीय पाली में काम करने पहुंचा। वह कोयले के खान में ड्रिल कर ब्लास्ट करने बारूद लगाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान रात करीब 2.30 बजे पहले से वहां लगे बारूद में अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ हुए ब्लास्ट में धनेश्वर भी उड़ गया। इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। 


Share

Leave a Reply