ब्लॉक महामंत्री तुषार ने प्रदेशवासियों को हरितालिका तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
रायपुर| ब्लॉक महामंत्री तुषार पांडेय ने लोक पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पांडेय ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली संस्कृति का परिचायक है। ऐसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति को बनाए रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस व्रत को रखने वाली महिलाओं व की कामना को पूर्ण करे।




