अजीत जोगी के मस्तिष्क में हो रहा है खून का प्रवाह मगर स्थिति आज भी नाजुक
रायपुर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालात आज भी नाजुक बनी हुई है। हालांकि डोपलर स्कैन में यह पता चला है कि उनके मस्तिष्क में खून का प्रवाह हो रहा है, यह अच्छा संकेत है, फिर भी उनकी हालत को अभी बेहतर भी नहीं कहा जा सकता।
निजी अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती जोगी की हालत आज भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटीलेटर से कृत्रिम सांस दी जा रही है और वे लगातार कोमा में चल रहे हैं। अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहाा गया है कि उनकी हिमो डायनामिक स्थिति अभी स्थिर है। कल उनका डोपलर स्कैन किया गया जिसमे उनके मस्तिष्क में खून का प्रवाह होना देखा गया। यह एक अच्छा संकेत तो है लेकिन डॉक्टररों के अनुसार इससे अभी मस्तिष्क की गतिविधि को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। डॉक्टरों के द्वारा जोगी के मस्तिष्क के अलावा सभी अंगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें स्वस्थ्य करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जोगी की हालत आज भी नाजुक बनी हुई है।




