BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ में टी.एस. सिंहदेव के बाद अब ये मंत्री भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी चिंता
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। इससे पहले राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। कुछ दिन पहले ही विधायक अरुण वोरा की भी रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी।
मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉज़िटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाएँ। साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएँ और हाथ धोते रहें।
— Jaisingh Agrawal (@JaiSinghMLA) March 7, 2021
बता दें मौजूदा समय में राज्य विधानसभा का बजट सत्र भी चल रहा है। ऐसे में सरकार के दो मंत्रियों और विधायकों के कोरोना पाजिटिव होने से चिंता बढ़ गयी है।




