BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ बेटे का फर्ज निभाते बहू और बेटी ने दिया कंधा

रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ बेटे का फर्ज निभाते बहू और बेटी ने दिया कंधा
Share

नगरी। ग्राम देऊरपारा (कर्णेश्वर धाम) के निवासी मोहन लाल साहू का अस्वस्थता के चलते आकस्मिक निधन आज दिनांक 23/05/2020 को सुबह 9 बजे हो गया। जो कि साहू समाज परिक्षेत्र सिरसिदा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके परिवार में इनकी पत्नी है। एक पुत्र था दीपक साहू जिसका निधन वर्षों पहले हो चुका है। तीन लड़कियां जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी,बहू और दो नाती हैं । पत्नी और बहु ने इसके अंत समय तक इनकी सेवा करती रही और इनकी अंतिम यात्रा में रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ बेटे का फर्ज निभाते बहू रूमान साहू और बेटी ने कंधा देकर समाज में मिशाल कायम की और मुखाग्नि उनके नाती साहिल साहू ने दी। इनकी अंतिम यात्रा में ग्रामीण साहू समाज के लोग, ग्रामवासी एवं परिवार जन शामिल हुए। इनके निधन पर सामाजिक जनों ने शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Share

Leave a Reply