बृजमोहन ने सत्ता पक्ष पर लगाया सवालों का समय से जवाब न दे पाने का आरोप
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पर रायपुर दक्षिण के विधायक बृहमोहन अग्रवाल ने सत्ता पक्ष पर सदन में सवालों का जवाब समय से न उपलब्ध करा पाने का आरोप लगाया है। बुधवार 13 दिसंबर को बीजेपी के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्रियों के द्वारा जवाब देर से उपलब्ध कराने की शिकायत की।
बृजमोहन अग्रवाल के इस आरोप पर आसंदी से मंत्रियों को सवालों का जवाद सदस्यों को समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सदन में चर्चा के दौरान किसान आत्महत्या को लेकर बीजेपी ने काम रोको प्रस्ताव लाया औश्र किसान आत्म हत्या के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।




