नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बृजमोहन अग्रवाल ने शराब दुकान खोले जाने पर साधा सरकार पर सीधा निशाना, कहा- पूर्ण शराबबंदी के नाम पर बनी थी सरकार, उसे याद दिलाना जरुरी

  बृजमोहन अग्रवाल ने शराब दुकान खोले जाने पर साधा सरकार पर सीधा निशाना, कहा- पूर्ण शराबबंदी के नाम पर बनी थी सरकार, उसे याद दिलाना जरुरी
Share

रायपुर। एक और जहां देश कोरोना से परेशान है तो वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के दौरान शराब दुकान खोले जाने सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव शुरू हो गई है। आज रायपुर दक्षिण विधायक और पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के द्वारा शराब दुकान खोले जाने पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कवर्धा में क्वॉरेंटाइन सेंटर में शराब पीकर लोग झूम रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। महिलाएं विरोध कर रही है तो उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है यह मामला तो उन अधिकारियों पर दर्ज होना चाहिए जहां पर शराब दुकान में 5 से ज्यादा लोग नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी पूर्ण शराबबंदी का वादा निभाए सरकार को उसके द्वारा किए गए वादे की याद दिलाते हैं।

जानिए क्या कुछ कहा-
-बृजमोहन ने कहा कि सरकार मजदूरों को लाने को लेकर राजनीति कर रही है, एक जिले से दूसरे जिले में लोगों को जाना है उसके लिए परमिशन नहीं मिल रही है। लोग अपना आवेदन लेकर केवल घूम रहे हैं अभी तक कितना पैसा आपने कोरोना के लिए खर्च किया है यह सार्वजनिक करे सरकार।

-सरकार यह भी सार्वजनिक करे कि सरकार के पास कितने मजदूरों और कितने छात्रों का आवेदन आया है, इसको सार्वजनिक करें और कितनी ट्रेन की मांग केंद्र सरकार से की है, उसे भी सार्वजनिक करें केवल गोलमोल बातें कर रही है सरकार।

-पूर्व कृषि मंत्री ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को डिफरेंस की राशि देने के लिए मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था, लेकिन मई का महीना शुरू हो गया है और अभी तक उनके खाते में पैसे नहीं गए।


Share

Leave a Reply