जमीन बंटवारा के विवाद पर भाई पर पत्थर से किया हमला, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। जमीन बंटवारा के विवाद पर एक युवक ने अपने भाई पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा की है। यहां रहने वाले दो सगे भाई भोला निषाद और लक्ष्मण निषाद के बीच बुधवार को रात करीब 8.30 बजे जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी लक्ष्मण ने भोला पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




