पूर्व विवाद को लेकर देवर ने की भाभी की पिटाई, तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज
रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर एफआईआर कराने की बात को लेकर महिला के घर में घूसकर गाली-गलोच करते हुए मारपीट किया व बेईज्जत करने की नियत से कपड़ा फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरजनगर लाभाण्डी तेलीबांधा निवासी पीडि़ता 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का देवर रविसागर ने पूर्व में हुये विवाद पर एफआईआर कराने की बात को लेकर गुरुवार को घर में घूसकर गाली-गलोच कर मारपीट करते हुये बेईज्जत करने की नियत से कपड़ा फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




