शराब के नशे में देवर ने की भाभी की पिटाई, पढ़े पूरी खबर
कोरबा। दर्री क्षेत्र में देवर ने बेवा भाभी के चरित्र पर लांच्छन लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई गई है। दर्री थाना अंतर्गत लारीपारा जमनीपाली में देविका यादव 27 वर्ष निवासरत है। उसके पति संतोष यादव का 3 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। घर के पास उसका देवर गुलाल यादव 27 वर्ष भी रहता है जो शराब के नशे में देविका यादव के चरित्र पर लांच्छन लगाकर उससे दुर्व्यवहार करता है। कल रात महिला बच्चों के साथ घर पर सोई हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त होकर गुलाल यादव आंगन में गाली-गलौच करने लगा। आवाज सुनकर देविका घर से बाहर आई तो गुलाल ने उसकी पिटाई कर दी।




