राजधानी की सड़को पर एक बार फिर मिला नोटों का बंडल, बंडल को सैनिटाइज कर किया गया जब्त
रायपुर। एक ओर जहां पूरा देश कोरोना से दहसत में है तो वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़को पर नोटों के बण्डल मिल रहे है। जी हाँ आपको बता दे की रायपुर में एक बार फिर सड़क पर नोटों का बंडल मिला है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने नोटों को सैनिटाइज कर जब्त किया।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की खम्हारडीह थाना इलाके में शंकर नगर स्थित हरिशंकर स्कूल के पास 50-50 रुपए के नोटों का एक बंडल मिला है, पुलिस ने सैनिटाइज कर नोटों को जब्त किया, जिसमें कुल 1950 रुपए पाए गए। इसी कड़ी में आपको बताते चले की 4 दिन पहले अनुपम नगर में सड़क पर 100-50 रुपए के नोट मिले थे। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली के मुताबिक सुबह 10 बजे के आसपास सड़क पर पैसे मिलने की सूचना पेट्रोलिंग टीम को मिली थी। मौके पर जाकर नोटों के तो बंडल को सैनिटाइज कर जब्त कर लिया गया है। और साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।




