BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीमार बुजुर्गों, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं सहित हाई रिस्क वाले सभी लोगों को क्वारेंटाईन करने की मुहिम

 बीमार बुजुर्गों, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं सहित हाई रिस्क वाले सभी लोगों को क्वारेंटाईन करने की मुहिम
Share

कोरबा। कोरोना का हॅाट स्पॉट बन चुके कटघोरा के वार्ड नंबर 10 एवं 11 से संक्रमण के लिए हाई रिस्क संभावना वाले सभी लोगों को क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर किरण कौशल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कोरोना संक्रमण को बढऩे से रोकने तथा इसे नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती कौशल ने कोरोना संक्रमित कोर एरिया पुरानी बस्ती जामा मस्जिद पारा से सभी गर्भवती महिलाओं, शून्य से छह माह तक के बच्चों वाली शिशुवती माताओं सहित सभी बुजुर्गों को भी सुरक्षित चरेंटाईन सेंटरों में रखने के निर्देश दिये। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पैरालिसिस, किडनी के रोग आदि से पीडि़त बीमार बुजुर्गों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल कोर एरिया से बाहर क्वारेंटाईन सेंटरों में शिफ्ट करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ एस. जयवर्धन, एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी, सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे, डीपीएम पद्माकर शिदे भी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तत्काल सर्वेलेंस टीम द्वारा कोर एरिया का घर-घर सर्वे कर बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं की पतासाजी की जाये और सूची तैयार कर उन्हें अलग-अलग सुरक्षित चरेंटाईन सेंटरों में भेजने की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर ने आगामी एक-दो दिन बाद कोर एरिया के सभी घरों को भीतर से सोडियम हाइपोक्लोराईड सल्यूशन छिड़काव कर विसंक्रमिकृत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरे कटघोरा शहर को भी लगातार सेनेटाईज करते रहने के निर्देश दिए। 

बैठक में कलेक्टर कौशल ने अति आवश्यक सेवाओं में दवाई, राशन के साथ-साथ अब सब्जियों को भी शामिल कर दिया है। कोरोना प्रभावित कटघोरा के लोगों को अब सब्जियां दवाई और राशन की तरह वाट्सएप्प गु्रप पर आर्डर करने से घर बैठे मिल जायेगी। सब्जियां तीन दिन और पांच दिन की जरूरत के हिसाब से पैकेट के रूप में मिलेगी। लोगों को इनके दाम घर पहुंच सेवा देने वाले वालिंटियर को होम डिलेवरी के वक्त चुकाने होंगे। कोर एरिया में पिछले तीन दिनों से घर-घर सब्जी पहुंचाने का काम एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण के समन्वय से वालिंटियरों एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा सावधानी से किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल रहा है और अब कलेक्टर के निर्देश पर इसे लॅाक डाउन पर चल रहे पूरे कटघोरा शहर में लागू किया जा रहा है। 


Share

Leave a Reply