CG NEWS : दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या थी वजह...
कांकेर : जिले के कोतवाली कांकेर और भानुप्रतापपुर क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र ग्राम लेंडारा रविन्द्र कुमार मंडावी उम्र 27 वर्ष पिता कबीर सिंग किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद वह रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम रानीडोंगरी कट्टापारा निवासी सुरेश कुमार दुग्गा उम्र 27 वर्ष पिता लक्ष्मण घर में ही फांसी लगाकर छटपटा रहा था जिसे परिजनों ने फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।




