यात्रीगण कृपया ध्यान दे! दो स्टेशनो में छत्तीसगढ़ स्पेशल एवं संपर्क क्रांति स्पेशल की समय सारणी मे परिवर्तन
रायपुर । यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाडी संख्या 08237 कोरबा-अमृतसर स्पेशल का उतर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल के कोसी कलाँ रेलवे स्टेशन की एवं 02883 दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल का उतर मध्य रेलवे के झाँसी रेल मंडल के झाँसी रेलवे स्टेशन की समय सारणी मे एक दिशा में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी के अन्य रेलवे स्टेशनों की समय सारणी यथावत रहेगी।




