छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने समस्त व्यपारियों के हित में लिखा कलेक्टर को पत्र
रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन 4.0 लागू होते ही सरकार ने कई जरूरी सेवाओं और गैर जरूरी सेवाओं को छूट दी है। लेकिन दुकानों को अभी रोज खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। लंबे समय से दुकानें बंद होने से कई दुकानदारों के बीच आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। आर्थिक तंगी को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति प्रदान करने की बात कही है।
पढिये क्या है पत्र में-
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने पत्र में लिखा है कि हमारी दुकानें पिछले 80 दिनों से बंद है, जिसके चलते व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर अब ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या दहाई तक भी नहीं पहुंची है, ऐसे हालात में अब रायपुर में दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति प्रदान किया जाना चाहिए।





