छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशिक्षण उपरांत पांच प्रशासनिक अधिकारियों को दी पदस्थापना
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के पांच अफसरों को तैनाती दी है। जितेंद्र यादव सहायक कलेक्टर दुर्ग को भानूप्रतापपुर कांकेर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बनाया गया है। इसी तरह ललितादित्य नीलम को सहायक कलेक्टर बिलासपुर से जिला राजनांदगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोह चौकी बनाया गया है। रायपुर की सहायक कलेक्टर सुश्री सुश्री नम्रता जैन को महासमुंद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली बनाया गया है। बस्तर की सहायक कलेक्टर सुश्री रैना जमीन को रायगढ़ जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ बनाया गया है। सरगुजा के सहायक कलेक्टर विश्वदीप को गरियाबंद जिले में विभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद बनाया गया है। इस आशय का आदेश शासन के सचिव कमलप्रीत सिंह ने 30 जून 2021 को जारी किया है।




