छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में उठा गांजा तस्करी को लेकर सवाल
रायपुर। कल सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद आज विधान सभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। आज सदन की कार्रवाई में गांजा तस्करी का मामला उठा। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में गांजा तस्करी का मामला उठाते हुए सवाल किया कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से आता है, और उन्होंने सीमावर्ती सड़कों में चेकपोस्ट स्थापित करने की मांग की।
इस प्रश्न का जवाब देते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि ओडिशा के रास्ते गांजा ले जाने की जानकारी मिलती है। तस्करी की रोकथाम के लिए चेकपोस्ट या दूसरे माध्यम से पकड़ने की कोशिश होती है। श्री साहू ने बताया कि चेकपोस्ट बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लेंगे।




