CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: अवैध भंडारण कर रखा गया 19 बोरी पान मसाला और 423 बोरी तंबाकू जप्त

 छत्तीसगढ़: अवैध भंडारण कर रखा गया 19 बोरी पान मसाला और 423 बोरी तंबाकू जप्त
Share

कांकेर। लॉकडॉउन में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुटखा और तंबाकू का जखीरा पकड़ा है। गोदाम से 19 बोरी आशिकी पान मसाला, 423 बोरी तंबाकू, जिसकी कीमत 14 लाख 90 हजार रुपये बताई गई और बिना लाइसेंस के भंडारण किया जाना पाया गया। मौके पर बिल मांगने पर बिल प्रस्तुत नहीं किया। गुटखा और तंबाकू को नमूना जांच के लिए भेजते हुए गोदाम को सीज कर दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम सेन चौक स्थित मिलन मार्केट में जांच करने पहुंची थी। मिलन मार्केट के मालिक ने दरवाजा अंदर से ंद कर दिया, जिसके बाद संयुक्त टीम सरंगपाल स्थित एक गोदाम में पहुंची, रामनंदन देवांगन ने गोदाम का मालिक मिलन मार्केट वाले का होना बताया। गोदाम से 19 बोरी पान मसाला और 423 बोरी तंबाखू को जांच रिपोर्ट आने तक के लिए जब्त कर सीज किया गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम उमाशंकर बन्दे के नेतृत्व में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी , महेंद्रश्याम कार्तिक सहा राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कांकेर, नीरज कुमार नायब तहसीलदार कांकेर, निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, नंद किशोर हिरवानी नमूना सहायक एवं पुलिस विभाग की सयुक्त टीम मौजूद थी ।


Share

Leave a Reply