BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: बस्ती में घुसा हाथियों का दल: तीन मकान तोड़ने के बाद मची अफरा-तफरी

 छत्तीसगढ़: बस्ती में घुसा हाथियों का दल: तीन मकान तोड़ने के बाद मची अफरा-तफरी
Share

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत बनिया बिट के ग्राम गाड़ागोड़ा व बनिया में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। 45 के संख्या में यहां विचरण कर रहे हाथियों के दल ने बुधवार की रात फिर भारी उत्पात मचाया। 

इस दौरान हाथियों ने जहां तीन ग्रामीणों के मकान ढहा दिये वहीं खेतों में पहुंचकर आठ किसानों के धान की फ सल को मटियामेट कर दिया, जिससे संबंधित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण सहमे रहे। ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाई जा रही है किंतु वन विभाग ना तो ग्रामीणों के घरों की सुरक्षा कर पा रहा है और ना ही फ सलों को बचाने में कामयाब हो रहा है। हाथियों के बढ़ते उत्पात से ग्रामीण काफ ी परेशान हैं। वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़े जाने पर दल कुछ दूर आगे जाता है किंतु बाद में फि र वापस लौट जा रहा है। हाथी वापस लौटने के बाद दिन भर जंगल में विश्राम करते हैं और शाम होने के बाद पुन:रिहायशी इलाके में पहुंचकर लोगों के घरों को निशाना बना रहा है। कल भी हाथियों का दल जंगल से बनिया व गाड़ागोड़ा के रिहायशी इलाके में पहुंचा और तीन घरों को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। 

हाथियों के दल के बस्ती में पहुंचने से अफ रा-तफ री मच गई। जिस समय हाथियों ने घरों को तोड़ा वहां कोई निवासरत नहीं था। वन विभाग को हाथियों के आने की जानकारी मिलने पर पहले ही गांव पहुंच गया था और गांव में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। वन विभाग की सक्रियता के चलते कोई जन हानि नहीं हो सकी।


Share

Leave a Reply