CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: भाजपा नेत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन

 छत्तीसगढ़: भाजपा नेत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन
Share

धमतरी।  कोरोना से एक और बीजेपी महिला नेत्री की मौत हो गयी है। मृतिका नेत्री का नाम संतोषी देवी साहू था, जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी। महिला नेत्री की इस दुखद खबर के बाद धमतरी बीजेपी में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक संतोषी साहू (45 वर्ष) की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। बीजेपी नेत्री संतोषी देवी साहू की मौत की खबर के बाद भाजपा महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है। मौत की खबर मिलने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी है।

वहीं मगरलोड बीजेपी मंडल अक्ष्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि, संतोषी देवी साहू काफी मिलनसार थी। आम जनता में भी काफी लोकप्रिय थी। साथ ही सभी कार्य में अग्रणी भी थी। उनका यूं ही हम सब को छोड़कर चले जाना भाजपा मंडल के लिए बहुत बडी क्षति है।


Share

Leave a Reply