BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जताई जा रही आत्महत्या की आशंका

छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जताई जा रही आत्महत्या की आशंका
Share

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-गेवरा रोड रेलखंड के ट्रै्क में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम किया। आशंका जतायी जा रही है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।


जिले के कुसमुंडा पुलिस थाना के अंतर्गत यह घटना हुई। कोरबा-गेवरा रोड रेल सेक्शन में एक स्थान पर लोगों ने शव देखा। वह दो हिस्से में विभाजित था। सूचना आम होने पर आसपास के लोग उत्सुकतावश यहां पहुंचे। इस बीच स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ पुलिस की टीम यहां पहुंची। मौके का मुआयना किया गया। कुछ लोगों से जानकारी जुटाई गई। मृतक भूरे रंग की पेंट और चेक शर्ट पहने हुए है। जिस एंगल से उसका शव यहां मिलाए उससे प्रतीत होता है कि वह हादसे की भेंट नहीं चढ़ा। पुलिस ने तौर पर अपनी कागजी कार्रवाई शुरू की है। तथ्यों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी है।

जानकारों का कहना है कि अलग-अलग कारण ऐसी घटनाओं के पीछे होते है। अब तक का अध्ययन कहता है कि आत्महत्या जैसे कदम उठाये जाने के मामले में डिप्रेशन या मानसिक अवसाद की बड़ी भूमिका होती है। निजीए पारिवारिक और दूसरे कारणों से लोग परेशानी में घिरने के बाद उससे उबर नहीं पाते और एक स्थिति ऐसी बनती है, जब वे जिंदगी को मौत के हवाले कर देते हैं। मनोचिंतकों का मानना है कि समय पर इस तरह की परिस्थितियों की जानकारी परिजनों और शुभचिंतकों को होने पर उनकी जिम्मेदारी है कि वे संबंधित व्यक्ति को सही काउंसिलिंग करायें। सही समय पर सही सलाह लोगों को असमय मौत के मुंह में जाने से रोक सकती है।

रेलवे ट्रैक पर लगभग 30 वर्षीय युवक मृत स्थिति में मिला है। अनुमान है कि उसने खुदकुशी के इरादे से यह कदम उठाया होगा। उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। संभावना है कि मृतक इसी क्षेत्र का निवासी हो सकता है। आसपास में उसकी फ ोटो भेज दी गई है-सनत सोनवानी, टीआई, कुसमुंडा
 

 



Share

Leave a Reply