नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़: राज्य के 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की माॅक ड्रिल 7-8 को

 छत्तीसगढ़: राज्य के 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की माॅक ड्रिल 7-8 को
Share

रायपुर। राज्य के 21जिलों मे कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए 7 और 8 जनवरी को माॅक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। पूर्व में 7जिलों में इसका ड्राय रन हो चुका है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डाॅ प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। माॅक ड्रिल हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना है। इसके लिए कोविन लिंक का प्रयोग किया जाएगा।

माॅक डिल के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन किया जाना है। 6 और सात जनवरी को सभी आवश्यक तैयारियां जैसे स़त्र स्थल का चयन ,लाभार्थियों का चयन ,कोविड वैक्सीन जिले में प्राप्त करना ,कोल्डचेन प्वांइट को वैक्सीन भेजना,एप में सत्र तैयार करना ,टीकाकरण स़़़त्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना ,टीका कर्मीदल द्वारा कोविन का उेेपयोग कर लाभार्थियों का टीकाकरण  की स्थिति दर्ज करना आदि कार्य किए जाएंगे।

माॅक ड्रिल 7 और 8 जनवरी को चिंन्हांकित जिलों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे इसकी समीक्षा जिला टास्क फोर्स द्वारा की जाएगी।  इसकी रिपोर्ट राज्य को 9 जनवरी को प्रेषित की जाएगी। राज्य स्तरीय मानिटरिंग टीम द्वारा माक ड्रिल के पूर्व एवं इस दौरान स़़त्र स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। बालोद,बलोदाबाजार ,बेमेतरा ,धमतरी गरियाबंद जांजगीर चांपा कवर्धा कोरबा महासमुंद मुंगेली रायगढ़ मे 8 जनवरी तथा बलरामपुर,बीजापुर दंतेवाड़ा,जशपुर,कांकेर,कोंडागांव,कोरिया,नारायणपुर,सुकमा और सुरजपुर में 7 जनवरी को माॅक ड्रिल आयोजित किया जाएगा।
 


Share

Leave a Reply