CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: नाव पलटने से दो ग्रामीण डूबे, किशोरी को ग्रामीणों ने बचाया

 छत्तीसगढ़: नाव पलटने से दो ग्रामीण डूबे, किशोरी को ग्रामीणों ने बचाया
Share

कोरबा। अचानक आंधी तूफान चलने से बांगो डुबान में एक नाव पलट के पलट जाने से उसमें सवार दो ग्रामीण डूब गए। वहीं एक ग्रामीण की 14 साल की बेटी को आसपास के ग्रामीणों डुबान में छलांग लगाकर किसी तरह बचाया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी समारोह में शामिल होने अपने रिश्तेदार के यहां गई बेटी को वापस लेकर लौट रहे थे तब यह घटना हुई ।

मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमापानी निवासी बिगुल सिंह पिता मनीराम बिंझवार 45 वर्ष की पुत्री कुमारी उर्मिला 14 वर्ष पिछले दिनों अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सखोदा ह गई थी । दोनों गांव की दूरी सड़क मार्ग से करीब 45 किलोमीटर है। नाव से डुबान पार करने पर केवल पांच किलोमीटर पड़ता है। इसलिए ग्रामीण नाव से ही यहां आना-जाना करते हैं। 15 अप्रैल को बिगुल अपने गांव के ही मित्र रामजीत पिता रामलाल बिंझवार 18 वर्ष के साथ ग्राम सखोदा अपनी बेटी को लेने गया था। शाम करीब छह बजे नाव में तीनों वापस लौट रहे थे। इस बीच अचानक मौसम बिगडया और तेज आंधी तूफान चलने लगा । इसकी वजह से बीच नदी में नाव पलट गई। देखते ही देखते चीख-पुकार शुरू हो गई। बिगुल व रामजीत गहरे पानी में डुब गए। कुमारी उर्मिला की चीख-पुकार सुनकर थोड़ी दूर में महुआ बिन रहे कुछ लोगों ने दौड़ कर दूसरे नाव के सहारे गहरे पानी में जाकर किसी तरह उसे डूबने से बचा लिया। 16 अप्रैल की शाम तक दोनों लापता ग्रामीणों का पता नहीं चल सका है। काफी गहरा डुबान होने की वजह से 24 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिल पाई है। चौकी प्रभारी बसंत साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही कोरबा नगर सैनिक कैंप से गोताखोर को लेकर तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू शुरू की गई। वही उर्मिला को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उर्मिला कक्षा नौ वीं की छात्रा है उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Share

Leave a Reply