मुख्यमंत्री बघेल ने इस जिले को दी 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 398.11 करोड़ की 152 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 117.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 46 कार्यों का लोकार्पण और 280.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 106 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ की सामग्री वितरण किया।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ द्वारा नवनिर्मित 22 करोड़ 40 लाख रुपए के 5 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ से निर्मित 7 करोड़ 93 लाख लागत की आवर्धन जल प्रदाय योजना, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा कराया गया 11 करोड़ 32 लाख रुपए लागत का एक सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ से भवन निर्माण के 15 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के दो कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायगढ़ से कराए गए 7 कार्य लागत 38 करोड़ 36 लाख रुपए, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पूर्ण किए गए 13 कार्य लागत 3 करोड़ 23 लाख रुपए, वन विभाग भीमसेन से भकुर्रा वनमार्ग निर्माण कार्य लागत 45 लाख रुपये, शिक्षा विभाग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायगढ़ के 3 कार्य लागत 1.05 करोड़ रुपए, किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली लागत 78 लाख रुपए, नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत 4 कार्य लागत 2 करोड़ 75 लाख रुपए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के 4 कार्य 10 करोड़ 2 लाख 83 हजार रुपए, जिला शहरी विकास अभिकरण रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ रुपए, जिला कमाण्डेंट होमगॉर्ड के एक कार्य लागत 95 लाख रुपए, कृषि विभाग से बोईरदादर रायगढ़ में 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भवन शामिल है।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ अंतर्गत 6 कार्य लागत 40 करोड़ 53 लाख, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 के 11 कार्य लागत 91 करोड़ 36 लाख रुपए, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 के 11 कार्य लागत 67 करोड़ 90 लाख रुपए, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के 5 कार्य लागत 7 करोड़ 23 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 4 सड़क कार्य लागत 16 करोड़ 78 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 5 भवन कार्य लागत 6 करोड़ 83 लाख रुपये, जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ के 5 कार्य लागत 10 करोड़ 2 लाख रुपए, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के 6 कार्य लागत 1 करोड़ 18 लाख रुपए, वन विभाग रायगढ़ के 4 कार्य लागत 94 लाख रुपए, धरमजयगढ़ वनमंडल के 25 कार्य लागत 8 करोड़ 86 लाख रुपये, शिक्षा विभाग रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ 42 लाख रुपए, किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली विकास कार्य लागत 78 लाख रुपए, नगर पालिक निगम रायगढ़ के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 41 लाख रुपए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 33 लाख रुपए, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायगढ़ के 9 कार्य लागत 15 करोड़ 30 लाख रुपए, उच्च शिक्षा विभाग के तहत शासकीय महाविद्यालय खरसिया में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य और रायगढ़ में महाविद्यालय भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपए शामिल हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।




