BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश में आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र...

प्रदेश में आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र...
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई के मामलें में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रधानमंत्री को लिखे 3 पेज के पत्र में सीएम बघेल ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई इस कार्रवाई में राज्य सरकार को विश्वास में नहीं लिया गया। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचना भी नहीं दी गई। आयकर विभाग की यह पूरी कार्रवाई संघीय ढांचों की परिकल्पना के विपरीत है।

मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि राज्य सरकार को किसी भी केन्द्रीय एजेंसी की जांच को लेकर आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार को इस पूरी प्रक्रिया में शामिल नहीं करना आपत्तिजनक है।सीएम ने इनकम टैक्स छापों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इस कार्रवाई में केंद्रीय बल के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक बताया। भूपेश बघेल ने गुजरात के सीएम रहते पीएम मोदी के वक्तव्य की याद भी दिलाई।


Share

Leave a Reply