नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सुरक्षित घर वापसी मिशन-2 के लिए मुख्यमंत्री ने जारी की अपील, पढ़े पूरी खबर

सुरक्षित घर वापसी मिशन-2 के लिए मुख्यमंत्री ने जारी की अपील, पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं की कोटा-राजस्थान से सुरक्षित वापसी के बाद अब राज्य सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में, शहरों में फंसे लोगों को खासकर मजदूरों की वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिया है। राज्य सरकार ने सुरक्षित घर वापसी मिशन-2 की शुरूआत करते हुए तीन हेल्पलाईन नंबर भी जारी कर दिया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षित घर वापसी मिशन-2 के तहत एक अपील जारी करते हुए कहा है-कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ निवासी श्रमिक भाई-ब हन तथा अन्य लोग विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं। पहले चरण में जो जहां हैं, वहीं उनके ठहरने, भोजनादि की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अब हम आपकी छत्तीसगढ़ वापसी की योजना पर कार्य कर रहे हैँ। ताकि आपको जल्द ही घर लौटने की अनुमति दिलाई जा सके। वापसी के दौरान मिलने वाली सलाहों का पालन करना और गांव-घर जाने के पहले अनिवार्य रूप से कोरंटाईन में रहना होगा। यदि आप स्वेच्छा से वापस छत्तीसगढ़ आना चाहते हों तो कृपया अपने से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां निम्रलिखित हेल्पलाईन नंबरों 0775-2443809, मोबाइल 91098-49992, 75878-22800 पर संपर्क कर प्रदान करें। इसके साथ ही आप अपनी ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय में भी व्यवस्था हेतु सूचना दे सकते हैं। 


Share

Leave a Reply