BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका के सम्पर्क में नही आये थे बच्चे, पुलिस ने बताया अफवाह

ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका के सम्पर्क में नही आये थे बच्चे, पुलिस ने बताया अफवाह
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में कुछ दिनों से एक महिला शिक्षिका की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैली  इस खबर में शिक्षिका द्वारा करीब 8 से 10 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की बात कही गई थी और दिलचस्प बात यह है कि वह महिला शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव निकली ऐसी खबर उड़ी थी। बिलासपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया है, कि 4 जून को महिला झारखंड से लौटी थी। 8 जून को उसका सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन संक्रमित महिला द्वारा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की खबर झूठी है। बच्चों को ट्यूशन महिला नहीं, बल्कि उसकी (भतीजी) इंजीनियरिंग की छात्रा पढ़ाती थी। उसे भी एहतियातन क्वारेंनटाइन किया गया है, इतना ही नहीं 40 बच्चों को पढ़ाने वाली बात भी झूठी है, छात्रा 4 बच्चों को ट्यूशन देती थी।

महिला शिक्षिका की कोरोना पॉजिटिव होने और 1 महीने से 40 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की फैली अफवाह झूठी साबित हुई है। इस मामले में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, कि कोरोना पॉजिटिव महिला टीचर की ट्यूशन पढ़ाने की खबर भ्रामक है। ऐसी अफवाहों से बचने की जरूरत है। बाहर से आने की ट्रेवल हिस्ट्री छुपाने पर महिला के खिलाफ सीपत थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने आम लोगों से ऐसी भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है।


Share

Leave a Reply