BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रवासी मजदूरों को भेजने राजधानी में किए गए व्यवस्थाओं का कलेक्टर, आईजी और एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

प्रवासी मजदूरों को भेजने राजधानी में किए गए व्यवस्थाओं का कलेक्टर, आईजी और एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके गृह राज्य भेजने राजधानी रायपुर में किए गए प्रबंधों का जायजा लेने कमिश्नर रायपुर संभाग जीआर चुरेंद्र, रायपुर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख सहित आला अधिकारी टाटीबंध चौक पहुँचे और श्रमिकों से चर्चा की।

श्रमिकों की सुरक्षित व सुविधाजनक वापसी के लिए यहां विगत 10 दिनों संचालित भोजन व्यवस्था, स्वल्पाहार केंद्र के साथ ही उपलब्ध वाहन व्यवस्था की जानकारी लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी भी साथ थे।

ज्ञात हो कि विभिन्न प्रदेशों से यात्रा कर राजधानी रायपुर से अपने गंतव्य तक जाने वाले श्रमिकों व उनके परिवारों के लिए जिले की सीमाओं में समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। टाटीबंध में रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्थानीय गुरुद्वारे व खालसा रिलीफ़ फाउंडेशन के स्वयं सेवकों को साथ लेकर पिछले 10 दिनों से भोजन, स्वल्पाहार, दूध, पेयजल की व्यवस्था हेतु पंडाल लगाकर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

कलेक्टर एस भारतीदासन ने इस कार्य मे जुटे सामाजिक संगठनों की सराहना की, साथ ही अपने अधिकारियों से विभिन्न स्थलों से आने वाले श्रमिकों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जि़लों व अन्य प्रदेशो के लिए  गंतव्य तक पहुंचाने बसों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स की टीम नियमित रूप से इस स्थल पर लगाकर आवाजाही कर रहे मजदूरों की जांच,जरूरी चिकित्सा और परामर्श उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। परिवहन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इन श्रमिकों को उनके गृह प्रदेश व जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। 

पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बताया कि जिले की सीमा में पहुंचने वाले हर श्रमिक की सुरक्षा व्यवस्था व भोजन उपलब्धता के लिए सभी थाने को  निर्देशित किया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन संबंधित जिले से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध करा रहा है।
 
रायपुर नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार भी आज स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित स्वल्पाहार केंद्र में पहुँच कर सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जोन व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी मजदूरों को असुविधा न हो,इसका विशेष ध्यान रखें।

इन अधिकारियों ने श्रमिकों से भी बातचीत की एवं उनका हालचाल जाना। श्रमिकों ने राजधानी रायपुर में भोजन व परिवहन व्यवस्था के लिए किये गए प्रबंधों के किये आभार व्यक्त किया है।


Share

Leave a Reply