कार्य में लापरवाही से कलेक्टर नाराज, अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. एस.भारतीदासन ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग दल के अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें एचआर यादव,अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग रायपुर। विक्रांत देव वर्मा,सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता,लोक निर्माण विभाग यांत्रिकी संभाग सिरपुर भवन परिसर रायपुर। राकेश तिर्की,डॉ दिखर नाथ खुटे और डॉ बंसो नरुटी सहायक प्राध्यापक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर। नरेन्द्रधर बडग़इया, व्याख्याता,उच्चतर माध्यमिक शाला अटारी, शिव कुमार वर्मा,नेत्र सहायक अधिकारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरगांव। विनय पटेल उप अभियंता कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल,संभाग क्रमांक-03। मदन मनहर,उप अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-02 रायपुर। मोनिका सार्वा, सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता,जल संसाधन विभाग और संदीप कुमार साहू कार्यपालन अभियंता,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग क्रमांक-01 का नाम शामिल है।
बता दें कि जिले में नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम ,नियंत्रण और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से बचाव के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग दल का गठन किया गया है।संक्रमित लोगों की जानकारी प्राप्त होने के बाद यथाशीघ्र और किसी भी दशा में 6 घंटे के भीतर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर हाई रिस्क व्यक्तियों की जांच के लिए दल को प्रभारी अधिकारी को सूचित किया जाना है।




