BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के भाठागांव शराब दुकान के विरोध में उतरे कांग्रेसी पार्षद, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो के साथ महिलाएं भी थी मौजूद

राजधानी के भाठागांव शराब दुकान के विरोध में उतरे कांग्रेसी पार्षद, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो के साथ महिलाएं भी थी मौजूद
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लाकडाउन के तीसरे चरण में शराब दुकानों को खोले आज तीन दिन पूरे हो जाएंगे। 

शराब दुकानों में मदिराप्रेमियो कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तमाम तरह के शोसल डिस्टेंसी का पॉलन करने के लिए नियम भी बनाए गए है, लेकिन बड़ी संख्या शराब खरीदने के लिए उपस्थित हो रहे मदिराप्रेमियो ने शोशल डिस्टेंसी का उल्लंघन करने की भी खबर सामने आई है। 

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव में बुधवार सुबह लोग भारी संख्या में एकत्र हुए हैं। स्थानीय लोगों के इस विरोध का अगुवाई वहां के स्थानीय कांग्रेस पार्टी के पार्षद सतनाम सिंह पानाग कर रहे है। विरोध वहां मौजूद शराब दुकान के खोले जाने का है। इस विरोध में भारी संख्या में महिलाए भी उपस्थित है। बताया जाता हैं कि भाठागांव शराब दुकान के आसपास 27 गाँव बसे हैं जिसके कारण लोगो को मार्ग से आने जाने में शराबियों की भीड़ के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ईधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों का आना शुरू हो गया। मौके पर पहुंची अबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से सोशल डिस्टेसिंग शराब खरीदते समय पालन करने तथा सड़क पर भीड़ को हटाने के लिए आश्वासन दिए। जिसके बाद वहां से लोगों की विरोध करने वाले भीड़ चली गई। 


Share

Leave a Reply