BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अन्नदाताओं के साथ अन्याय कर रही है कांग्रेस की सरकार: भाजपा

 अन्नदाताओं के साथ अन्याय कर रही है कांग्रेस की सरकार: भाजपा
Share

रायपुर। भाजपा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में रायपुर शहर जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कमल विहार गेट नंबर 01 में आयोजित धरना में शामिल हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद सुनील सोनी ने कहा कि किसानों के समर्थन में भाजपा हमेशा साथ रही है और साथ रहेगी। प्रदेश सरकार के रवैये से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बोनस की चैथी किस्त का पता नही, धान खरीदी के नाम पर ठगी के अलावा कुछ भी नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को विवश है।

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 1300 करोड़ का धान खराब हो चुका है। अपने कोटे का चावल जमा करवाने में प्रदेश की सरकार असफल है। और असफलता को छिपाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पत्र व्यवहार के अलावा कुछ भी नहीं कर रही है। किसानों की चिंता की बजाय इस सरकार की शराब बेचना, प्राथमिकता में है। किसानों से प्रदेश की सरकार का न कोई वास्ता है न उनके प्रति कोई आस्था है। 

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि राहुल गांधी जब छत्तीसगढ़ आये थे तब उन्होंने कहा था एक-एक दाना धान हमारी सरकार बनते ही किसानों का धान खरीदेगी। लेकिन इस सरकार के बनते ही किसान तो बारदाना को भी विवश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी विफलता को छिपाने असंसदीय व्यवहार व अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रही है। किसानों के हित में इस सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिससे पूरे प्रदेश में किसान दुखी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि प्रदेश की सरकार सुनियोजित तरीके से किसानों का धान कम खरीद रही है। इसके पीछे की मंशा सरकार को अपने खजाने से पैसे बचाने का है। पूरे जिले में किसान का एक-एक दाना धान खरीदने को भाजपा सरकार को हमेशा विवश करती रहेगी। 

कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक नंदे साहू ने कहा कि किसानों को धान का उचित कीमत नहीं मिल रहा हैं। धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था का आलम है। और देरी से धान खरीदी करने से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा हैं।

मंच संचालन जिला महामंत्री ओंकार बैस, रमेश सिंह ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन जीतेन्द्र धुरंधर ने किया। 

इस मौके पर  सच्चिदानंद उपासने, अशोक पाण्डेय, सुभाष तिवारी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, नरेश गुप्ता,अंजय शुक्ला प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने,सत्यम दुवा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू , जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, शैलेन्द्री परगनिहा , अकबर अली, खेमकुमार सेन,मनीषा चंद्राकर,जितेंद्र गोलछा,राजीव मिश्रा, आशु चंद्रवंशी, अमरजीत छाबड़ा, विजेय जयसिंघानी,बजरंग खण्डेलवाल,हंसराज विश्वकर्मा,अंजय शुक्ला, अनुप खेलकर, विपिन पटेल, प्रमोद साहू, गोरेलाल नायक,सरिता वर्मा, सीमा कंदोई, मनोज वर्मा, सरिता आकाश दुबे,मृत्युंजय दुबे,सचिन मेघानी,पप्पू परमार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात राज्यपाल के नाम ए ज्ञापन सौंपा गया।
 


Share

Leave a Reply