विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज आगामी दिनों चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को भी असम का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही केरल की जिम्मेदारी अशोक गहलोत, लुईजिन्हों फलैरो और डॉ. जी परमेश्वर को दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार तमिलनाडु और पांडुचेरी की जिम्मेदारी डॉ. एम वीरप्पा मोईले, एमएम पल्लम राजू और नितिन राउत को दी गई है। बंगाल चुनाव के लिए बीके हरीप्रसाद, आलमगीर आलम और विजय इन्दर सिंघल को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।




