BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस तालाब को पाटकर कांग्रेस भवन बना रही है- लता उसेन्डी

 कांग्रेस तालाब को पाटकर कांग्रेस भवन बना रही है- लता उसेन्डी
Share

कोंडागांव। जिले की पूर्व मन्त्री लता उसेन्डी ने प्रशासन एवं कांग्रेस पर तालाब को पाटकर कांग्रेस भवन बनाने का आरोप लगाया है। उन्हाने आज मौके पर पंहुचकर बताया कि शहर के बंधापारा वार्ड में निर्मित तालाब को प्रशासन के द्वारा गड्डा बता कर उस भूमि को कांग्रेस भवन के लिए आरक्षित कर दी गई, जहां पर कांग्रेस भवन तालाब को पाट कर बनाया जा रहा है, यहां पर आदिवासी समाज के लोगो का मरघट भी है व यहीं पर पास में देवी देवताओं की पूजा भी की जाती है, जिसका अतिक्रमण किया जा रहा है। 

पढ़ें : जिले में बकरा चोर गिरोह सक्रिय, तीन दिनों के अंदर आधे दर्जन गांव से बकरा चोरी

पूर्व मन्त्री लता उसेन्डी ने मौके पर बताया कि आप अगर वर्तमान स्थिति में उस जगह को देखेंगे तो वहां पर टो वॉल निर्मित किया गया है। जब रोड़ का निर्माण किया गया था तो उसके साथ ही टो वॉल का निर्माण किया गया, क्योंकि वहां तालाब है। रोड को तालाब के पानी से बचने के लिए टो वॉल बनाया गया है। शासन प्रशासन के नुमाइंदे उस जगह को देख कर बोलते हैं कि यहां गड्डा था।
 
 
अगर गड्ढा होता तो बाजू में उद्योग भवन के लिए जो जमीन आवंटन की गई है। वहां पर भी गड्डा होता तो टो वॉल नही बनाया गया होता। उन्हाने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों के द्वारा दी जा रही जानकारियां स्थानीय विधायक के दबाब में दी जा रही है। अगर शासन प्रशासन इतने ही सही थे, तो इतना वेरिकेटिंग करने की जरूरत नही पड़ती।


Share

Leave a Reply