कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल का वक्तव्य अक्षम्य अपराध: राजेश मूणत
रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कांग्रेस के मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के मद मंण मदमस्त विधायक विनय जायसवाल का भरी सभा में यह कहना कि भाजपा शासन में स्वास्थ्य केंद्रों में कुत्ते सोते थे घोर आपत्तिजनक हैं। उन्होनें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक विनय जायसवाल की मानसिक स्थिति की निःशुल्क जांच करवाने एवं तत्काल बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विक्षिप्त विधायक विनय जायसवाल के लिए बिस्तर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं।
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल के वक्तव्य से कांग्रेस की घृणित मानसिकता का पता चलता हैं। श्री मूणत ने विधायक के शर्मनाक वक्तव्य पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से स्पष्टिकरण मांगा हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ठ करना होगा कि जब वे विपक्ष में थे तब क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करवाने वाले छत्तीसगढ़ के लोगों को अपने विधायक विनय जायसवाल की तरह ही आंकते थे। छत्तीसगढ़ की वो महान जनता जिन्होंने कांग्रेस को बड़े बहुमत से सत्ता सौंपी उनके लिए कांग्रेस विधायक द्वारा आपत्तिजनक शर्मसार करने वाले शब्द का क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस समर्थन करती हैं?
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने सत्ता पक्ष के विधायक विनय जायसवाल के वक्तव्य को अक्षम्य अपराध करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐसे अमर्यादित आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग के बाद विधायक विनय जायसवाल को एक मिनट भी विधायक रहने का अधिकार नहीं हैं, कांग्रेस करे न्याय। अब होगा न्याय का नारा देने वाले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐसे अशोभनीय शब्द का प्रयोग कर अन्याय कर रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तय कर बताए कि ऐसे विधायक जिसने छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया हैं के साथ कांग्रेस खड़ी हैं या कांग्रेस बताये कब होगा न्याय?




