CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने उपभोक्ताओं के निवास स्थान तक गैस पहुचाने का दिया निर्देश

 उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने उपभोक्ताओं के निवास स्थान तक गैस पहुचाने का दिया निर्देश
Share

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग से राज्य के समस्त कलेक्टरों और राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग, रायपुर को घर पहुंच सेवा के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

निर्देश में उल्लेखित है कि कतिपय जिलों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ गैस वितरकों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान तक घर पहुंच सेवा के माध्यम से घरेलू एल.पी.जी. गैस प्रदाय नहीं किया जा रहा है। अतः समस्त गैस वितरकों को अनिवार्य रूप से पूर्व की भांति सभी उपभोक्ताओं के निवास स्थान तक घर पहुंच सेवा के माध्यम से घरेलू एल.पी.जी. गैस प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किया जाए।


Share

Leave a Reply