बर्फ फैक्ट्री का ताला तोड़कर कापर पाईप चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। बर्फ फैक्ट्री का ताला तोड़कर कापर पाईप काटकर चोरी कर लेने की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सी 4 शदाणी नगर रायपुर निवासी केशव दास 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का स्वयं का शदाणी दरबार के पास बर्फ बनाने की फैक्ट्री है। 18 अप्रैल को फैक्ट्री जाने पर पता चला कि किसी ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर मशीन में लगे कापर पाईप 18 से 20 किलों कीमत 20 हजार रुपये को किसी ने काटकर चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




