कोरोना संकट: छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के सीएम से पीएम करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा
रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी चिंता में डाल दिया है। यही वजह है कि पीएम मोदी एक बार फिरसे 16 और 17 जून को देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर कोरोना संकट पर आगामी रणनीति तय करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने वाले हैं| पीएम मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जो कि 16 जून और 17 जून को होगी | दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। 16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रें सिंग करेंगे, जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं। वहीं यह अटकलें भी तेज हो गई है कि एक बार फिर से देशभर में लॉकडाउन किया जाएगा। बहरहाल वीडियो कान्फे्रंस के बाद ही यह तय होगा कि केन्द्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर अब क्या कदम उठाने वाली है।




