BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना संक्रमण: राज्य के विभिन्न जेलों से अब तक 1478 बंदी रिहा

कोरोना संक्रमण: राज्य के विभिन्न जेलों से अब तक 1478 बंदी रिहा
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच राज्य के विभिन्न जेलों से बंदियों को रिहा किए जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर अब तक 1 हजार  478 बंदियों को रिहा किया गया है। 


सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम और संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे उपायों के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में सजा काट रहे कैदियों को भी कुछ शर्तों के आधार पर छोड़ा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जेलों से अब तक 1 हजार 478 बंदियों को रिहा किया गया है। इसमें से 427 कैदियों को तीन माह से कम अवधि की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है। इसी तरह 742 बंदियों को तीन माह से अधिक की अंतरिम जमानत पर, 262 बंदियों को पैरोल पर और 46 कैदियों को सजा पूरी करने पर विभिन्न जेलों से छोड़ा गया है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जिलों में बंद कैदियों को भी कुछ शर्तों के आधार पर  छोड़ा जा रहा है। जेलों में कोरोना वायरस न फैले इसके लिए पहले से ही बंदियों के परिजनों के जेलों में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। इसके अलावा न्यायालयों ने भी पेशी की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है। संक्रमण से बचाव के लिए जेलों में बंदियों की संख्या कम करने का भी निर्णय लिया गया था। जिसके तहत विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को अब कुछ शर्तों के आधार पर रिहा किया जा रहा है। 


Share

Leave a Reply