BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना कहर: एम्स रायपुर के ऑफिसर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद, होटल व्यंकटेश और आसपास के इलाके को किया गया सील

 कोरोना कहर: एम्स रायपुर के ऑफिसर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद, होटल व्यंकटेश और आसपास के इलाके को किया गया सील
Share

रायपुर। एम्स रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फूल चौक, नया पारा में होटल व्यंकटेश और उसके आसपास के इलाके को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। होटल में रुके हुए एम्स के कर्मचारियों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके को अपने घेरे में ले लिया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

पढ़िए पूरी खबर-
कोतवाली सीएसपी डीसी पटेल ने बताया कि होटल व्यंकटेश में 15 अप्रैल के बाद एम्स के कुछ कर्मचारी रुके हुए थे, इनमे से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा बाकि लोगो की जांच की जा रही है। वहीं आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है, जिससे आधे किलोमीटर के दायरे में कोई आना-जाना न करे। उन्होंने कहा कि सरकार के तरफ से जो हिदायत है, उसका पालन किया जा रहा है। तीन कर्मचारी संदेह की स्थिति में थे, उनमें से एक का पॉजिटिव आया और दो का नेगेटिव रिपोर्ट आया था, तो दोनों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। बाकि का सैम्पल लिया जा रहा है। इलाके को सैनेटाइज किया जाएगा।


Share

Leave a Reply