नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अस्पताल से कोरोना मरीज ने लगाई छलांग हुई मौत, अस्पताल परिसर में मची अफरा तफरी

 अस्पताल से कोरोना मरीज ने लगाई छलांग हुई मौत, अस्पताल परिसर में मची अफरा तफरी
Share

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज ने भवन की दूसरी मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कारणों का पता लगाया। कमर के बल बिल्डिंग से फर्श पर गिरे मरीज को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन दोपहर उसकी मौत हो गई। सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में इस तरह की यह तीसरी घटना है। बिल्डिंग से कूदकर दो मरीज पहले भी जान गंवा चुके हैं। एक मरीज को भवन से कूदने से पहले ही बचा लिया गया था। कटनी जिले के कुआं गांव निवासी सतीश दुबे (46) की कोरोना के उपचार के लिए तीन अक्टूबर को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया था।


Share

Leave a Reply