BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना वायरस का खतरा: सेंट्रल जेल में बंदियों से मुलाकात भी नहीं कर सकते परिजन

कोरोना वायरस का खतरा: सेंट्रल जेल में बंदियों से मुलाकात भी नहीं कर सकते परिजन
Share

रायपुर। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा की कवायद तेज करते हुए अब जेल में निरुद्ध बंदियों से होने वाली परिजनों की मुलाकात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। 

ज्ञात हो कि दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी 100 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।  इनमें से 11 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जेल प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाया है। सेंट्रल जेल रायपुर में मुलाकाती सिस्टम को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।  कैदियों की परिजनों से मुलाकात पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि अति आवश्यक होने पर केवल अधिकृत अधिवक्ताओं को पूर्ण सतर्कता बरतते हुए केवल न्यायालयीन कार्य के लिए मुलाकात का अवसर दिया जाएगा। गृह विभाग ने प्रदेश के सभी जेल में कैदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक लगा दी है। बता दें कि सरकार ने इससे पहले स्कूल-कॉलेज, लाईब्रेरी जैसे अन्य संस्थाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं। वही 31 मार्च तक राज्य के कर्मचारियों को बॉयोमैट्रिक अटेंडेस से छूट दी गई है। 


Share

Leave a Reply