कोरोना: छत्तीसगढ़ में 1740, रायपुर जिले में 685 एक्टिव केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस का संक्रमण अब भयावह रूप लेने लगा है। रोजाना सैकड़ों नये लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे है। प्रदेश में बुधवार को 261 नये मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 1740 पहुंच गई है, वहीं सिर्फ राजधानी रायपुर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 685 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को 261 नये संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 5999 पहुंच गया है जो 01 और मरीज मिलने के बाद आकड़ा 6000 भी छू लेगा। वहीं अब तक हुए संक्रमितों में बुधवार को ठीक हुए 116 लोगों मिलाकर 4230 मरीज अब तक ठीक हो चुके है, जबकि 29 लोगों की मौत भी हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण राजधानी रायपुर जिले में फैला है। पिछले कुछ हफ्तो से रायपुर जिले में काफी तेजी के साथ कोरोना के मरीज बढ़े है। अब तक जिले में 1392 संक्रमितों की पहचान की गई है, जिसमें से कुल 697 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है, जबकि 10 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 685 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार जारी है।




