BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना का खौफ: पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से लौट रही यात्री बसें

 कोरोना का खौफ: पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से लौट रही यात्री बसें
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब पड़ोसी राज्य अलर्ट हो गए हैं। बताया जाता है कि पड़ोसी राज्यों में प्रदेश के यात्री बसों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, लिहाजा बस चालक यात्रियों को राज्य की सीमा पर ही छोड़ कर वापस लौट रहे हैं। 
 
 
परिवहन सेवाओं से जुड़े सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार में इस समय छत्तीसगढ़ से जाने वाली यात्री बसों को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। राज्य की सीमा पर ही इन बसों को रोक दिया जा रहा है। बसों में सवार यात्रियों को राज्य की सीमा पैदल ही पार करनी पड़ रही है। ऐसा केवल इसीलिए कि इस समय छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर हैं। राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जशपुर जैसे इलाकों से नजदीकी राज्यों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध है।
 
 
प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री इन बस सेवाओं का उपयोग करते हैं। अब जानकारी आ रही है कि पड़ोसी राज्यों में स्थिति काफी हद तक काबू में आ गया है, यही वजह है कि वे किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहते। सुरक्षा के दृष्टिकोण ने इन राज्यों में अब छत्तीसगढ़ से रवाना होने वाली बसों को रोक दिया जा रहा है और इनके प्रवेश पर एक तरह से अघोषित रोक लगा दी गई है। परिणाम स्वरूप यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। 


Share

Leave a Reply