मेडिकल वेस्ट का सही डिस्पोजल नहीं करने निगम ने अस्पताल पर लगाया जुर्माना
रायपुर। राजधानी एक अस्पताल पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार रायपुर निगम जोन 9 के अंतर्गत मोवा स्थित शुभकामना हॉस्पिटल प्रबंधन पर हॉस्पिटल के मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से डिस्पोजल नहीं किया जा रहा था। इसकी सुचना पर जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय तथा नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय की अगुवाई और जोन कार्यपालन अभियन्ता हरेन्द्र कुमार साहू, सहायक अभियन्ता प्रवीण साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेन्द्र कलीहारी की उपस्थिति में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान देखा कि कचरे का निष्पादन सही ढंग से नहीं हो रहा था। जिसके चलते शुभकामना हॉस्पिटल प्रबंधन पर तत्काल 15,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया और हॉस्पिटल के मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से डिस्पोजल करने की सख्त हिदायत दी गई।




