होम क्वारेंटाइन युवक के बाहर घूमने पर अपराध दर्ज, जाने पूरी खबर
कोरबा। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस.प्रशासन सख्त हो गया है। जिसके तहत अब होम चरेंटाइन व आइसोलेशन की गाइड लाइन की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के रामपुर चौकी अंतर्गत शिवाजी नगर निवासी एक युवक भी विदेश से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम चरेंटाइन में रखते हुए बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। साथ ही गाइड लाइन के पालन का निर्देश दिया था। लेकिन वह लगातार घर से बाहर निकलकर घूम रहा था। उसके खिलाफ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने पुष्टि करने के बाद रविवार को उक्त युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। शहर में इस सप्ताह होम चरेंटाइन अवधि में बाहर घूमने वालों के खिलाफ यह चौथा मामला है।




